प्रशांत किशोर के फार्मूले लीक होने से टूटी कैप्टन सरकार: सियाग

सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता एडवोकेट सुशील सियाग ढींगा ने कहा कि दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आई कैप्टन सरकार के कर्णधारों से बड़ी राजनीतिक चूक ही सरकार के पतन का कारण बनी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:44 PM (IST)
प्रशांत किशोर के फार्मूले लीक होने से टूटी कैप्टन सरकार: सियाग
प्रशांत किशोर के फार्मूले लीक होने से टूटी कैप्टन सरकार: सियाग

संस, अबोहर : सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता एडवोकेट सुशील सियाग ढींगा ने कहा कि दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आई कैप्टन सरकार के कर्णधारों से बड़ी राजनीतिक चूक ही सरकार के पतन का कारण बनी।

उन्होंने कहा कि राजनीति एक समाजिक विषय है जिसे तकनीकी विशेषज्ञ नही समझ सकते। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनावों में जिस प्रशांत किशोर ने कैप्टन सरकार को सत्ता में लाने का सेहरा अपने सिर बांधा था, वह सिर्फ एक भरम था बल्कि हकीकत तो ये थी कि 2017 चुनावों में कैप्टन की लोकप्रियता का जादू पंजाब के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। प्रशांत किशोर के 36 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के फार्मूले के लीक होते ही विधायकों के अंदर अपने भविष्य को लेकर असमंजस पैदा हो गई और विधायकों ने कैप्टन से दूरी बनानी शुरू कर दी जो कैप्टन सरकार के पतन का सबसे बड़ा कारण कह सकते हैं।

नाकामियां छुपाने के लिए ड्रामा कर रहे कांग्रेसी : दीपा संस, अबोहर: कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने और उसके बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कांग्रेस में हुई खींचतान से यह बात स्पष्ट हो गई है कि कांग्रेस आलाकमान पंजाब सरकार की पिछले साढ़े चार वर्ष की नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। यह बात शिरोमणी अकाली दल के अबोहर हलका इंचार्ज राजिद्र दीपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

दीपा ने कहा कि पिछले चुनावों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाबियों से ऐसे लोक लुभावने वादे किए जो कांग्रेस कभी पूरे नहीं कर सकती, जिससे लोगों में सरकार के खिलाफ रोष पाया जा रहा था और अब चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नाटक करना शुरू कर दिया। नाटक के तहत पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी का प्रधान बदल कर यह जिम्मेदारी नवजोत सिंह सिद्धू को दी गई, वहीं जब इससे भी पंजाब के लोग संतुष्ट नहीं हुए तो सीएम बदलने की कार्रवाई शुरू हो गई और अंत में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया। दीपा ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म होने वाला है, जिसके लिए पंजाब की जनता तैयार बैठी है।

chat bot
आपका साथी