शोभायात्रा निकाल किया संग्रह निधि का आह्वान

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संग्रह निधि सीतो खंड समिति की ओर से सीतो मंडल में भगवान श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:02 PM (IST)
शोभायात्रा निकाल किया संग्रह निधि का आह्वान
शोभायात्रा निकाल किया संग्रह निधि का आह्वान

संस, अबोहर : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संग्रह निधि सीतो खंड समिति की ओर से सीतो मंडल में भगवान श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। मोटरसाइकल पर सवार सभी रामभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ लोगों को राम मंदिर में अधिकाधिक सहयोग करने का आग्रह किया। शोभा यात्रा का संचलन प्रात: 11 बजे गांव सुखचैन से प्रारंभ होकर सभी गावों से होते हुए दोपहर 3 बजे गांव हिम्मतपुरा के बाला जी धाम पर सम्पन्न हुआ। इसके अलावा नई आबादी में भी संग्रह निधि एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान शोभायात्रा में मोटरसाइकिलों पर सवार युवाओं में खासा उत्साहर था और शोभायात्रा अबोहर के कई गांवों से होकर गुजरी और लोगों से मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

संवाद सूत्र, फिरोजपुर :

फिरोजपुर छावनी में श्री रामचंद्र जन्मभूमि निर्माण समिति की ओर से अयोध्या में बनाए जा रहे हैं श्री राम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे भक्त शामिल रहे और श्रीराम के जयकारे लगाए।

शोभायात्रा में हरीश गोयल अशोक पुरी अशोक बहल, एडवोकेट योगेश गुप्ता, डा. कुलभूषण शर्मा, करण त्रिपाठी, जीवन शर्मा, सुनील शर्मा, नरेंद्र गोयल, एडवोकेट मुकेश गोयल, सुशील गुप्ता, इंद्र प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट उज्जवल गुप्ता, एडवोकेट साहिल गुप्ता, एडवोकेट अश्विनी ढींगरा, उदय राजपूत, नरेश गोयल, मोहन जैन, राजकुमार पठान, विपिन गर्ग और नगर गण्यमान्य उपस्थित हुए और इस भव्य मंदिर के निर्माण हेतु सभी राम भक्तों से सहयोग देने की अपील की गई।

chat bot
आपका साथी