पंजाब गारमेंट्स के अध्यक्ष मनतार सिंह मक्कड़ को व्यापारियों ने बताई अपनी समस्याएं

जागरण संवाददाता अबोहर पंजाब रेडीमेड गारमेंट्स ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह काम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:51 PM (IST)
पंजाब गारमेंट्स के अध्यक्ष मनतार सिंह मक्कड़ को व्यापारियों ने बताई अपनी समस्याएं
पंजाब गारमेंट्स के अध्यक्ष मनतार सिंह मक्कड़ को व्यापारियों ने बताई अपनी समस्याएं

जागरण संवाददाता, अबोहर : पंजाब रेडीमेड गारमेंट्स ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह कामरा द्वारा व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन नानक नगरी चार नंबर गली में किया गया। बैठक में पंजाब गारमेंटस ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनतार सिंह मक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सभी ने व्यापार पर लॉकडाउन के चलते आने वाली समस्याओं को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मनतार सिंह मक्कड से चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार को जो नुक्सान हुआ है सरकार को कम से कम दो साल के लिऐ बैंक के ब्याज में छूट, जीएसटी, कमर्शियल बि•ाली के बिलों पर टैक्स की दरें कम करनी चाहिए। व्यापारी सरकार को हमेशा टैक्स देता रहा है लेकिन इस बार आपदा के समय अब सरकार की बारी है। देश की रीड ही हड्डी व्यापारों को भी टैक्सों में छूट देकर बूसटर डो•ा दें। ट्रांसपोर्टर भी माल का बहुत ज्यादा किराया ले रहे हैं इसलिए वह भी सामान्य किराया लें। मीटिग में सभी ऐसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने हाथ उठा कर इस बात का समर्थन किया। बैठक मे व्यापार मंडल अबोहर के प्रधान सुरेश बांसल, सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान मदन लाल डोडा, चेयरमैन लाली शर्मा, मंगतराम बठला, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिद्रपाल तिन्ना, रेडीमेड एसोसिएशन के चेयरमैन मनोहर गुंबर, संदीप नागपाल व अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी