लोहड़ी पर बांबे इंस्टीट्यूट ने 151 महिलाओं का किया सम्मान

बांबे इंस्टीट्यूट की ओर से लोहड़ी धीयां दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डा. लतिका नागपाल मुख्यातिथि रहीं। स्वच्छता के संदेश के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 151 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:12 PM (IST)
लोहड़ी पर बांबे इंस्टीट्यूट ने 151 महिलाओं का किया सम्मान
लोहड़ी पर बांबे इंस्टीट्यूट ने 151 महिलाओं का किया सम्मान

संस, अबोहर : बांबे इंस्टीट्यूट की ओर से लोहड़ी धीयां दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डा. लतिका नागपाल मुख्यातिथि रहीं। स्वच्छता के संदेश के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 151 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके इलावा नवजन्मी बच्चियों का भी विशेष तौर पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को बधाई दी गई। इस मौके पर डा. लतिका नागपाल ने कहा कि अब लड़का लड़की में अंतर नहीं है व लोग पहले से काफी जागरूक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी अशिक्षित लोगों को इस बारे जागरूक करने की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोग तो अब एक ही संतान चाहे वह लड़का हो या लड़की अपनाने लगे है जबकि अशिक्षित लोग लड़के की चाह में कई कई बच्चे पैदा कर लेते है जिसके बारे उनके जागरूक करने की जरुरत है। इस मौके पर अनिल धामु, संदीप कौर व नानू राम ने कार्यकम में शिरकत की। ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल में मनाई लोहड़ी

संस, अबोहर : ब्रह्मर्षि मिशन सीसे स्कूल में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कक्षा पांचवी से लेकर बाहरवीं तक के सभी बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चों द्वारा लोकगीतों इत्यादि के माध्यम से लोहड़ी मांगी गई। इसके अलावा बच्चों द्वारा बोलियां व भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रकट कर सब को लोहड़ी की बधाई दी। नर्सरी से लेकर कक्षा चौथी तक के बच्चों ने घरों में रहते हुए अपनी विडियों बना कर आनलाइन सभी को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल एमडी दीदी ब्रह्मऋता ने लोहड़ी जलाकर की। उन्होंने लोहड़ी व मंकर संक्रांति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को इस त्यौहार की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के एजूकेशन एडवाईजर ओपी चैधरी, प्रिसिपल नंद किशोर, ओपी शर्मा, प्रमोद मित्तल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी