भाजपा मंडल ने शहीद भगत सिंह को किया नमन

भारतीय जनता पार्टी मंडल फाजिल्का ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती भाजपा जिला मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:02 PM (IST)
भाजपा मंडल ने शहीद भगत सिंह को किया नमन
भाजपा मंडल ने शहीद भगत सिंह को किया नमन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय जनता पार्टी मंडल फाजिल्का ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती भाजपा जिला मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश धूड़िया, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी सुरजीत कुमार ज्याणी, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ, तेजिदर नामधारी विशेष तौर पर मौजूद रहे। शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माला पहनाकर पुष्प भेंट किए गए। जिला अध्यक्ष राकेश धूड़िया ने शहीद भगत सिंह द्वारा आजादी की प्राप्ति के लिए महान क्रांतिकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि शहीद भगत सिंह का देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। शहीद भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। इसी सोच को लेकर भाजपा और उसके कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करते शहीद भगत सिंह की सोच के साथ ही हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर डा. रवि गगनेजा, राम प्रकाश लाला, नीटा गगनेजा, अश्वनी गिलहोत्रा, सुमन कटारिया, संदीप कपाडि़या, सचिन जाजोरिया, पार्षद पूरन चंद जसूजा, तारा चंद सोलंकी, अनिल वर्मा, संजीव धूड़िया, फूल चंद जांगिड़, दीपक कुमार, रवि प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश फुटेला, शंटी नागपाल, अजीत सिंह, अभी सेठी, हनी सिंह, महिदर सिंह, देस राज उपनेजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी