भाजपा ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

भारतीय जनता पार्टी ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर भगवान वाल्मीकि चौक पर विशेष समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:11 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:11 PM (IST)
भाजपा ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती
भाजपा ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

संवाद सहयोगी, अबोहर : भारतीय जनता पार्टी ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर भगवान वाल्मीकि चौक पर विशेष समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर विधायक अरुण नारंग ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हुए सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज हजारों वर्षों के बाद भी भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं, आदर्श व संदेश पूरी तरह से तर्कसंगत हैं और सभी लोगों को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य सीताराम शर्मा, पूर्व जिला भाजपा प्रधान धनपत सियाग, जिला रामकुमार मानधनिया, अशोक छाबड़ा व मनीष शर्मा, करण नारंग, एडवोकेट सिकंदर कपूर, अंकुर गर्ग, अमन छाबड़ा, विष्णु अग्रवाल, राहुल चावला, रामकिशन गुप्ता, उमेश फुटेला, मास्टर राजकुमार, डा. श्रवण सिंह, कौशल मुंजाल, रामकिशन गुप्ता, हंसराज मदान, विकास टाक, अरुण सुरलिया, मदनलाल माल, हरी सोलंकी, हरी शंकर, पूरन कंबोज, चांद पिवाल, सुनील, मुकेश सोनी व विवेक, मंडल प्रधान गौरव टक्कर एससी मोर्चा प्रधान अजय मलकट मौजूद थे। मंडल भाजपा प्रधान गौरव टक्कर ने सभी वर्गों के लोगों को आपस में सौहार्द से रहने का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी