अबोहर में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की जन्मदर ज्यादा

वर्ष 2020 व 2021 में अबोहर तहसील में लड़कों की जन्मदर लड़कियों के मुकाबले अधिक रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:41 PM (IST)
अबोहर में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की जन्मदर ज्यादा
अबोहर में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की जन्मदर ज्यादा

राज नरूला, अबोहर : वर्ष 2020 व 2021 में अबोहर तहसील में लड़कों की जन्मदर लड़कियों के मुकाबले अधिक रही। सरकारी अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार सरकारी अस्तपाल में वर्ष 2020 में 1425 लड़कों के मुकाबले 1218 लड़कियों का जन्म हुआ। यानि लड़कियों की जन्मदर कम रही। अस्पताल में डिलीवरी के केसों को बढ़ाने में भी सेहत विभाग सफल रहा है, जिससे डिलीवरी समय बच्चों की मौत दर का ग्राफ भी अब गिर गया है। अस्पतालों के जरिये डिलीवरी करवाने के लिए सेहत विभाग आशा वर्करों की मदद से ग्राउंड स्तर पर जहां जागरूकता मुहिम चला रहा है, वहीं गर्भवती महिलाओं का शुरूआती समय से ही पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है, ताकि हर गर्भवती महिला की डिलीवरी अस्पताल के जरिये करवाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि अबोहर के सरकारी अस्पताल में अबोहर तहसील भर से गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की जाती है। औसतन अस्पताल में हर दिन दस से अधिक महिलाओं की डिलीवरी की जाती है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के बढ़ते डिलीवरी केसों के मद्देनजर अस्पताल सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए 100 के करीब बिस्तर व नवजात बच्चों के लिए बिस्तर की सुविधा है।

आशा वर्कर ने बताया कि वह अपने इलाके की गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड पहले दिन से ही रखती हैं। समय-समय पर गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल से चैकअप करवाने, टीकाकरण के लिए जागरूक करती हैं व खुद उन्हें अस्पताल तक पहुंचाते हैं। डिलीवरी भी अस्पताल में करवाने के लिए काम किया जाता है। घर पर डिलीवरी के कारण पहले जच्चा या बच्चा की मौत के केस काफी अधिक होते थे, जिन पर रोक लगाने के लिए अब हर डिलीवरी अस्पताल में करवाई जाती हैं व गर्भवती महिला सहित परिवार को जागरूक करते हैं कि वह डिलीवरी अस्पताल में ही माहिर डाक्टरों की देखरेख में करवाएं।

-------------

जच्चा-बच्चा पर सेहत विभाग व सरकार का फोकस : सिविल सर्जन

एसएमओ डा. गगनदीप सिंह कहते है कि सरकार व सेहत विभाग का पूरा फोक्स जच्चा-बच्चा की सेहत पर है। इसके तहत अब हर गर्भवती महिला की डिलीवरी अस्पताल में करवाने के लिए खास स्कीमों चलाई गई है। सुविधाएं प्रदान की जाती हैं व अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा भी उपलब्ध है। हर माह करीब 350 से अधिक डिलीवरी करवाई जाती हैं।

chat bot
आपका साथी