वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घयाल

गांव दीवानखेड़ा व दौलतपुरा के बीच सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:08 PM (IST)
वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घयाल
वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घयाल

संस, अबोहर : गांव दीवानखेड़ा व दौलतपुरा के बीच सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्रीगंगानगर के एक सी बड़ी निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह अपने भतीजे आशु के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार रात शहर से वापस जा रहे थे कि जब वह दिवानखेड़ा के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि आशु बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाते हुए मृतक सुरेंद्र के पिता बलदेव सिंह के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना वूमेन सेल फिरोजपुर पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना वूमेन सेल के सहायक इंस्पेक्टर त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में परमजीत कौर निवासी कुटी रोड गुरुहरसहाय ने बताया कि उसका विवाह आरोपित परमजीत सिंह के साथ हुआ था।

उसका पति परमजीत सिंह, ससुर दिलबाग सिंह व सास सुखवीर कौर उसे दहेज के लिए परेशान करके धमकियां देती थी और आरोपितों ने उसका स्त्री धन भी खुर्दबुर्द किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी