विहिप ने शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

विश्व हिदू परिषद ने गुरु नानक एवी स्कूल में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:51 PM (IST)
विहिप ने शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया
विहिप ने शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

संस, अबोहर : विश्व हिदू परिषद ने गुरु नानक एवी स्कूल में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया। विहिप के जिला अध्यक्ष सुनील वधवा और जिला महामंत्री ललित सोनी ने कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की खातिर अपने जीवन का बलिदान दे दिया, उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील वाट्स ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित की। प्रिसिपल अमनदीप शर्मा और वाईस प्रिसिपल मंजीत सिंह, विश्व हिदू परिषद के सदस्य कपिल नागौरी, मुकेश छाबडा, तरुण सिगला, विनीत खुंगर, लविश वधवा, मनीश मेहंदीरत्ता व अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी