गाली गलोज की शिकायत करने आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश

जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर मारपीट करने व उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब दस बजे वह अपने जेठ के पास दुकान से चीनी लेने के लिए गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 10:36 PM (IST)
गाली गलोज की शिकायत करने आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश
गाली गलोज की शिकायत करने आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा : जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर मारपीट करने व उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब दस बजे वह अपने जेठ के पास दुकान से चीनी लेने के लिए गई थी। लेकिन रास्ते में मंगा सिंह ने उसको अपने साइकिल की टक्कर मार दी, जब उसने उक्त व्यक्ति को ऐसा करने से रोका तो उसने उसके साथ गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह शिकायत करने उक्त व्यक्ति के घर पर कई। लेकिन इस दौरान उक्त व्यक्ति घर में मौजूद था, जिसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी व उसके कपड़े फाड़ दिए, जब उसने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान उसने शोर मचाया तो आरोपित फरार हो गया। एसआइ बख्शीश कौर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादी का झांसा दे बनाए शारीरक संबंध, प्रेमी सहित दो पर सके संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने युवती को शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्रेमी व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह यहां के एक स्कूल में पढ़ती थी, जहां राजेश नामक युवक भी पढ़ता था। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। राकेश ने उसके साथ शादी करवाने का भरोसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि राकेश ने उसकी फोटो भी खींची व वीडियो भी बनाई व पांच नवंबर 2020 को व 10 नवंबर 2020 को उसकी मर्जी के बिना उसके साथ अबोहर के दो होटलों में लिजा कर शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर राजेश कुमार व उसके भाई अरविदर निवासी ढाणी हरीराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने इस बात से आहत होकर 29 अप्रैल को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था, जोकि अस्पताल में भर्ती है।

chat bot
आपका साथी