पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया रोष, फूंका पुतला

मुलाजिम मंच पंजाब के आह्वान पर पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन डिवीजन अबोहर के कर्मचारियों ने गेट रैली करते हुए अर्थी फूंक मुजाहिरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 03:01 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 03:01 PM (IST)
पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया रोष, फूंका पुतला
पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया रोष, फूंका पुतला

जासं, अबोहर : मुलाजिम मंच पंजाब के आह्वान पर पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन डिवीजन अबोहर के कर्मचारियों ने गेट रैली करते हुए अर्थी फूंक मुजाहिरा किया।

वक्ताओं ने मांग की कि कर्मचारी विरोधी फैसले वापिस लिए जाएं, नई भर्ती किए गए कर्मचारियों को केन्द्रीय पैट्रन पर तनख्?वाह लागू की जाए, पे कमीशन की रिपोर्ट लागू करें, 2004 से भर्ती हुए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, पंजाब विकास के नाम पर वसूला जाने वाला 200 रुपये का टैक्स बंद किया जाए। इस मौके पर महेन्द्र कुमार, बलदेव सिंह, गंगा प्रसाद, नवजोत सिंह, सोहन सिंह, निर्मल सिंह, अशोक कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी