आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका सरकार का पुतला

आल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की ओर से मांगों को लेकर गांव वैरोका में सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:18 PM (IST)
आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका सरकार का पुतला
आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका सरकार का पुतला

संवाद सूत्र, जलालाबाद : आल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की ओर से मांगों को लेकर गांव वैरोका में सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस मौके यूनियन नेता निर्मला व कुसम रानी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी सेंटरों के बच्चे प्री-नर्सरी कक्षाओं के नाम पर प्राइमरी स्कूलों में दाखिल करवा दिए गए हैं। यह बच्चे आंगनबाड़ी सैंटरों को वापस दिए जाए और आंगनबाड़ी वर्करों को प्री-प्राईमरी टीचर्स का दर्जा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते राज्य हरियाणा या राजस्थान में कहीं आंगनबाड़ी सेंटरों के बच्चे नहीं छीने गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी समस्या की तरफ ध्यान न दिया गया तो संघर्ष का तेज किया जाएगा। इस मौके राज रानी, निर्मला रानी, मीनू कंबोज, सुनीता छाबड़ा, अमरजीत कौर, सुमित्रा, कुलवंत कौर, मनजीत कौर, गुरमीत कौर, सोमा व अन्य उपस्थित थे।

जल सप्लाई वर्कर 27 को परिवारों सहित करेंगे प्रदर्शन संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की बैठक शुक्रवार ोक प्रधान बलकार सिंह प्यारेआना की अध्यक्षता में हुई। बलकार सिंह प्यारेआना ने बताया कि मांगों को लेकर 27 अप्रैल को जल सप्लाई कर्मचारी जिला फिरोजपुर के जल सप्लाई दफ्तर में परिवारों के साथ धरना देंगे। उन्होंने कहा कि ब्लाक गुरुहरसहाय के चक्क सेदोके में वर्कर की ड्यूटी दौरान मौत हो गई थी और तरस के आधार पर परिवार के मैंबर को नौकरी देने के बारे विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ कई मीटिगें भी हुई, परन्तु उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। इसके साथ ही ममदोट ब्लाक के वर्करों को बिना वजह जेई की ओर से से परेशान किया जा रहा है।

इस मौके पर प्रेस सचिव रणजीत सिंह खालसा, बलजीत सिंह सर्कल प्रधान, निशान सिंह, सुखदेव सिंह ब्लाक प्रधान ममदोट, मलकीत चंद, सलविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह ब्लाक घल्लखुर्द, महा सचिव हरजिन्दर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी