भाजपा के साथ अब गठबंधन कभी नहीं किया जाएगा : सेखों

शिअद की ओर से जिलों में आब्जर्वर लगाकर विधानसभा स्तर पर वर्कर्स को एकजुट किया जा रहा है ताकि उनमें जान फूंककर जनाधार बढ़ाया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:10 PM (IST)
भाजपा के साथ अब गठबंधन कभी नहीं किया जाएगा : सेखों
भाजपा के साथ अब गठबंधन कभी नहीं किया जाएगा : सेखों

संवाद सहयोगी, अबोहर : शिअद की ओर से जिलों में आब्जर्वर लगाकर विधानसभा स्तर पर वर्कर्स को एकजुट किया जा रहा है ताकि उनमें जान फूंककर जनाधार बढ़ाया जा सके। पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने शनिवार को गुरूद्वारा श्री नानकसर में बैठक की। इस मौके पर उनके साथ अबोहर हल्के आब्जर्वर व विधायक रोजी बरकंदी, पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतिद्र सिंह मंटा, बाबी सिंह मान व जिला यूथ प्रधान हरबिदर सिंह हैरी ने शिरकत की।

जिला आबजर्वर जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि भाजपा के साथ अब गठबंधन कभी नहीं किया जाएगा। अकाली दल हमेशा पंजाबियत व किसानी की भलाई के लिए लड़ा है लड़ता रहेगा। हरबिद्र सिंह हैरी ने कहा कि अकाली दलनगर निगम के सभी 50 वार्डों पर चुनाव लड़ेगा। सेखों ने कहा कि वर्करों को लामबंद करने के अलावा हर हलके में जाकर बैठकें की जा रही है। कार्यक्रम में एसजीपीसी सदस्य गुरलाल सिंह दानेवालिया, दक्षिण मंडल प्रधान अजीतपाल सिंह रिकू, महिला विग की प्रधान कर्मजीत ढिल्लों, यूथ प्रधान पटेल घुल्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। गुरविद्र सिंह लाऊ जाखड़, भूपिद्र सिंह टिक्का, लखविद्र सिंह लक्खा, कौर सिंह बहाववाला, आईटी सैल के जिला यूथ प्रधान गुरविद्र सिंह रिक्की, सुरजीत सिंह सोई, गुरदेव चौधरी, चरणजीत सिंह, हरमीत सिंह, सुखविद्र सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी