धान व नरमे को लगने वाली बीमारियों की दी जानकारी

खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से आत्मा स्कीम के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए गांव बुर्ज हनुमानगढ़ में जागरूकता कैंप लगाया गया जिसमें किसानों को नरमे व धान की फसल की संभाल के बारे जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:51 PM (IST)
धान व नरमे को लगने वाली बीमारियों की दी जानकारी
धान व नरमे को लगने वाली बीमारियों की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, अबोहर : खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से आत्मा स्कीम के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए गांव बुर्ज हनुमानगढ़ में जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसमें किसानों को नरमे व धान की फसल की संभाल के बारे जागरूक किया गया।

कैंप में एडीओ डा. विजय सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई के बाद खाद स्प्रे डालने के बारे विस्तार से जानकारी दी व बीमारियों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि माहिरों की सलाह से कीटनाशक का इस्तेमाल करें। इसके अलावा डा. विपन ने नरमे की फसल की संभाल व उसको लगने वाली बीमारियों के बारे सचेत किया। माहिरों ने किसानों को सलाह दी कि अगर धान या नरमे की फसल को किसी प्रकार की बीमारी या सुंडी वगैरह लगती है तो माहिरों की सलाह व खेतीबाड़ी लुधियाना द्वार सिफारिश किए गए कीटनाशकों का इस्तेमाल ही करें व जरुरत से ज्यादा इनका इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है।

कामरेड वधावा राम की याद में समारोह 15 अगस्त को संवाद सूत्र, फाजिल्का : कामरेड वधावा राम यादगार कमेटी की बैठक शहीद ऊधम सिंह पार्क में आयोजित हुई, जिसमें फाजिल्का के पहले विधायक कमारेड वधावा राम की याद में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कमेटी के सचिव बख्तावर सिंह ने बताया कि फाजिल्का में हर साल 15 अगस्त को विधायक वधावा राम की याद में यादगिरी दिवस मनाया जाता है। लेकिन इस बार कार्यक्रम का आयोजन प्रताप बाग में करने की बजाए फिरोजपुर रोड पर स्थित तारा पैलेस में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह समारोह संयुक्त किसान मोर्चा के संघर्ष में शहीद हुए साथियों को समर्पित रहेगा। इस दौरान समारोह में सुयक्त किसान मोर्चा के नेता कुलवंत सिंह संधू व बलेदव सिंह निहालगढ़ विशेष रूप से शामिल होंगे। कमेटी के प्रधान महंगा राम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान इंडियन पीप्लस थिएटर एसोसिएशन इपटा मोगा के कलाकार पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि विधायक वधावा राम का जीवन शुरूआत से ही संघर्षपूर्ण रहा है और आज उनके नक्शे कदमों पर चलने की जरूरत है। इस बैठक में दर्शन राम, हरीश चंद्र, सरबजीत, जम्मू राम, मास्टर अजीत, रमेश वढेरा, राजपाल गुंबर, डा. सुरिद्र, सोनू, कामरेड शक्ति, शाहजी व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी