गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

शिरोमणी अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले चुनावों को देखते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जोहड़ी मंदिर के नजदीक बावरिया मोहल्ले में भाजपा विधायक अरु नारंग के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:00 PM (IST)
गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

संवाद सहयोगी, अबोहर : शिरोमणी अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले चुनावों को देखते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जोहड़ी मंदिर के नजदीक बावरिया मोहल्ले में भाजपा विधायक अरु नारंग के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया।

विधायक अरूण ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने पहले स्वच्छ भारत अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने जनधन योजना के हर वर्ग के लोगों के खाते बैंकों में खुलवाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान इन खातों में पैसे भी भेजे ताकि महिलाओं को आर्थिक मदद मिल सके। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं के लिए उज्जवला योजना भी चलाई जिससे महिलाओं को गैस कनैक्शन मिला और उन्हें खाना बनाने के लिए चूल्हों से आजादी मिली। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की तारीफ करते कहा कि इन योजनाओं से उन्हें बहुत लाभ पहुंचा है। महिलाओं ने कहा कोविड-19 के दौरान उनका काम-काज बिल्कुल ठप पड़ गया है जिस कारण उन्हें अपने घरों का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। उन्हें न तो राशन मिला और न ही कोई और मदद। इस पर विधायक अरूण नारंग ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कोविड-19 के दौरान हर वर्ग का ख्याल रखते ही राशन भेजा था लेकिन राजय सरकारों व उनके सलाहकारों ने यह राशन गरीब तबके तक पहुंचने ही नहीं दिया। यह राशन केवल उनके चहेतों तक ही सीमित रह गया है। फिर भी पूरा प्रयास करेंगे कि हर गरीब तक राशन पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उत्तर मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा, महामंत्री गौरव टक्कर, डॉ. श्रवण, विवेक कुमार, रोशन बावरिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर माला देवी, बाबू देवी, रजनी, लक्ष्मी, रीना, राधा, पूजा, रोशन लाल, बलदेव, अमरचंद, कृष्णा देवी, वीरू, विवेक मोहल्लावासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी