किसानों के समर्थन में वकीलों का हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में आए वकील भाईचारे की ओर से शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रखकर रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:11 PM (IST)
किसानों के समर्थन में वकीलों का हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी
किसानों के समर्थन में वकीलों का हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में आए वकील भाईचारे की ओर से शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रखकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन महरोक के नेतृत्व में सदस्य बार एसोसिएशन के कार्यालय में एकत्रित हुए और रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र से किसानों की मुश्किलों को सुनने और उसका सामाधान करने की मांग की।

इस मौके प्रधान गुलशन महरोक ने कहा कि किसान पिछले दो महीनों से कृषि कानूनों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है, जिस कारण किसानों को अपने परिवारों को छोड़कर दिल्ली जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद बैठक पर बैठक की जा रही है, लेकिन उसमें कोई नतीजा नहीं निकल रहा। उन्होंने कहा कि किसानों की मुख्य मांग एमएसपी पूरा मिले और मंडीकरण खत्म ना हो। वहीं आढ़तियों व किसानों का रिश्ता बना रहे, यह भी मांग में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता के इस संघर्ष में वकील भाईचारा उनके साथ है। इस मौके बार एसोसिएशन के उपप्रधान गौरव सचदेवा, सचिव श्रेणिक जैन, सह सचिव रमनजीत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष विकास कौशल, पूर्व अध्यक्ष रितेश गगनेजा मनु, सरवन सिंह, विजय मैनी, सुखदेव सिंह मान, अशोक गगनेजा, अमरजीत सिंह संधू, हरमीत ढिल्लों, गुरबख्श ठकराल, रतन लाल खुंगर, जसविदर सिंह, कृष्ण गोपाल सैन, महावीर भाटीवाल, सुच्चा सिंह बुक व अन्य उपस्थित थे।

उधर ,हड़ताल के चलते वकीलों के पेश ना होने के चलते मुंशी अदालतों से अगली तारीख लेकर आते हुए नजर आए। वहीं कई लोग, जिन्होंने अभी वकील नहीं किए, वह भी अदालतों से अगली तारीख लेने के लिए अदालत परिसर में आते और वापस जाते हुए नजर आए।

chat bot
आपका साथी