आतंकवाद से एकजुट होकर लड़ना होगा

अबोहर: राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रांतीय सचिव सीता राम शर्मा ने राज्य की सभी राजनैतिक पार्टियों से आरोप-प्रत्यारोप की बजाय एकजुट होकर आतंकवाद को दोबारा न पनपने देने के प्रयास करने की अपील की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:43 PM (IST)
आतंकवाद से एकजुट होकर लड़ना होगा
आतंकवाद से एकजुट होकर लड़ना होगा

संस, अबोहर: राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रांतीय सचिव सीता राम शर्मा ने राज्य की सभी राजनैतिक पार्टियों से आरोप-प्रत्यारोप की बजाय एकजुट होकर आतंकवाद को दोबारा न पनपने देने के प्रयास करने की अपील की है। शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया की एक बड़ी आर्थिक व सैनिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया है और जल्द ही फ्रांस से भी आगे निकलने वाला है। सैनिक दृष्टि से भारत दुनियां की पांचवीं बड़ी शक्ति है। हालत यह है कि आज अमेरिका समेत दुनिया के अनेक बड़े देशों के उपग्रहों का प्रक्षेपण भारत द्वारा किया जा रहा है। कुछ आंतरिक व बाहरी शक्तियां दुनिया के नक्शे पर भारत की बदलती भूमिका को हजम नही कर पा रही हैं। अमृतसर में हुए विस्फोट को इसी कड़ी के एक हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए। हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। सरकार को गुप्तचर व सुरक्षा बलों को चुस्त दुरूस्त करते हुए दोबारा सिर उठाने से पहले आंतकवाद की इस प्रवृति को कुचल देना चाहिए। पंजाब सरकार को केंद्र से तालमेल करके सख्त रणनीति बनानी चाहिए। सरकार को इस संबंध में अन्य राजनैतिक दलों, धर्मो व संगठनों को भी साथ लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी