वजीफा घोटाले के विरोध में आप ने की भूख हड़ताल

आम आदमी पार्टी की ओर से एससी छात्रों के वजीफा घोटाले को लेकर सात दिवसीय भूख हड़ताल के तहत दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:35 PM (IST)
वजीफा घोटाले के विरोध में आप ने की भूख हड़ताल
वजीफा घोटाले के विरोध में आप ने की भूख हड़ताल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : आम आदमी पार्टी की ओर से एससी छात्रों के वजीफा घोटाले को लेकर सात दिवसीय भूख हड़ताल के तहत दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। जिला प्रबंधकीय कार्यालय के समक्ष दिए गए धरने में दूसरे दिन आप के जिलाध्यक्ष दीप कंबोज, बल्लूआना से सरवण सिंह, मास्टर सुनील कुमार सचदेवा, हलका अबोहर से राजबीर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे।

इस मौके आप के जिलाध्यक्ष दीप कंबोज ने कहा कि भले ही पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के 2020-21 शिक्षा सत्र की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप की अंतिम किश्त जारी करने का ऐलान कर दिया है, लेकिन केंद्र व प्रांत सरकार के खेल में बाकी तीन सेशन के बच्चों का भविष्य अभी भी दाव पर लगा हुआ है। क्योंकि ज्वाइंट एसोसिएशन आफ कालेजिस ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि बाकी सालों की बकाया राशि के कारण विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे, जिस कारण दो लाख से अधिक एससी विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है। इस मौके मांग की गई कि स्कालरशिप घोटाला करने वालों मंत्रियों क के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल 21 जून तक जारी रहेगा। इस मौके एससी विग के जिला प्रधान हरजीत शहरी, जिला सचिव जय चंद कंबोज, अरूण वधवा, समरबीर सिंह सिद्धू, महिला विग से चरणजीत कौर मैनी, प्रिसिपल त्रिभुवन, संदीप नोखवाल, ब्लाक प्रधान राज सिंह, पार्षदा पूजा लूथरा, ब्लाक प्रधान भजन लाल, सरोज रानी, प्रो. आशा शर्मा, राम चंद फौजी, मलकीत सिंह, भगवान दास व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी