गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रेगर समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM (IST)
गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

संस, अबोहर : संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रेगर समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। गली नंबर 6 स्थित रेगर बस्ती से आरंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों व मार्गों से होते हुए बस्ती में स्थित मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। जगह जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाएं व पुरुष गुरु रविदास जी का गुणगान करते हुए भाग लिया। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद एवं पानी की व्यवस्था की गई थी। इस शोभायात्रा में पार्षद राजू खटनावलिया, पार्षद सुभाष धौलपुरिया व हरप्रीत सिंह हैप्पी बराड़ ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आज संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री गुरु रविदास सभा नई आबादी इस्लामाबाद की ओर से श्री गुरु रविदास जी महाराज के 644वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 27 फरवरी को श्री गुरु रविदास मंदिर फाजिल्का में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके सुबह 11 बजे श्री गुरु रविदास ग्रंथ साहिब का पाठ भोग डाला जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड डिप्टी डीईओ गुरचरण सिंह मुसाफिर, विशिष्ट अतिथि आइटीआइ फाजिल्का से सुखवंत सिंह व समाजसेवी नौरंग लाल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के महासचिव संत राम सोलिया करेंगे। इस मौके सभा के अध्यक्ष भीमसेन सोलिया ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया है। आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष फकीर चंद, सहायक सचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, लेखाकार खेमराज, सलाहकार दलजीत सिंह सराभा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुभाष चंद्र बिसरवाल, चेयरमैन खड़क सिंह चुंबक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मिंदर कुमार, उपाध्यक्ष डा. गुरचरण सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार, हरबंस लाल, जतिदर कुमार, प्रचार सचिव जगदीश लाल व अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी