फाजिल्का में 75802 लोग लगवा चुके वैक्सीन

भले ही कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन कोरोना वैक्सीनेशन लिए भी लोग सेहत विभाग को सहयोग दे रहे हैं। जिले में 16 जनवरी को शुरू हुई टीकाकरण मुहिम के 108 दिन पूरे होने पर जिले के 75802 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:10 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:10 AM (IST)
फाजिल्का में 75802 लोग लगवा चुके वैक्सीन
फाजिल्का में 75802 लोग लगवा चुके वैक्सीन

मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : भले ही कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन कोरोना वैक्सीनेशन लिए भी लोग सेहत विभाग को सहयोग दे रहे हैं। जिले में 16 जनवरी को शुरू हुई टीकाकरण मुहिम के 108 दिन पूरे होने पर जिले के 75802 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। इनमें से 45 से 59 वर्ष तक के 26521 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज व 1639 ने दूसरी डोज लगवा ली है, जबकि 60 से 80 साल तक के 25512 लोगों ने पहली और 2645 लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। इसके अलावा फ्रंटलाइन 11702 वर्करों ने पहली और 3604 लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। अब आने वाले दिनों में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है, जिसके लिए युवाओं में वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी जागरूकता है। पूरी तरह से सुरक्षित है वैक्सीन

जिला व सैशन जज तरसेम मंगला ने कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगा ली है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। वैक्सीन लगाने के बाद बिल्कुल तंदरुस्त हैं और उनके शरीर को कोई बुरा प्रभाव नहीं है। अफवाहों पर न दें ध्यान

कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सेहत विभाग के कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा चुके हैं और सभी स्वस्थ हैं। वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से लोग दूर रहें। इसके अलावा कोवाशील्ड व को-वैक्सीन में कोई अंतर नहीं है। इसलिए लोग इनमें से जो भी वैक्सीन उपलब्ध हो, उसे जरूर लगवाएं।

सिविल सर्जन डा. हरजिद्र सिंह

---

अप्रैल महीनें में इस तरह बढ़ा वैक्सीन का ग्राफ

01 अप्रैल: 1003

02 अप्रैल: 550

03 अप्रैल: 1046

04 अप्रैल: 590

05 अप्रैल: 1760

06 अप्रैल: 1644

07 अप्रैल: 1291

08 अप्रैल: 1545

09 अप्रैल: 2131

10 अप्रैल: 2081

11 अप्रैल: 1705

12 अप्रैल: 2632

13 अप्रैल: 1568

14 अप्रैल: 1400

15 अप्रैल: 1827

16 अप्रैल: 1805

17 अप्रैल: 2381

18 अप्रैल: 1520

19 अप्रैल: 2074

20 अप्रैल: 3021

21 अप्रैल: 1747

22 अप्रैल: 2342

23 अप्रैल: 1881

24 अप्रैल: 2008

25 अप्रैल: 2007

26 अप्रैल: 2760

27 अप्रैल: 618

28 अप्रैल: 2422

29 अप्रैल: 1747

30 अप्रैल: 1510

75802 लोग फाजिल्का में लगवा चुके वैक्सीन

66848 को लगी पहली व 8954 को दूसरी डोज

28160 लोग 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के

60 साल से अधिक 28157 लोगों ने करवाया टीकाकरण

129 सरकारी केंद्रों पर लगाई जा रही वैक्सीन

chat bot
आपका साथी