रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दे ठगे 5.33 लाख

जिले के गांव पालीवाला के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.33 लाख की ठगी करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 10:43 PM (IST)
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दे ठगे 5.33 लाख
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दे ठगे 5.33 लाख

संवाद सूत्र, जलालाबाद : जिले के गांव पालीवाला के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.33 लाख की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। थाना वैरोके पुलिस को दी शिकायत में बलविद्र सिंह ने बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात यादविद्र सिंह व बरजिद्र सिंह निवासी महेश नगर बरनाला के साथ हुई थी, जिन्होंने कहा कि उनकी रेलवे विभाग में काफी जान पहचान है और वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे सरकारी नौकरी लगवा सकता है। पहले तो वह उनकी बातों में नहीं आया, लेकिन बाद में बरनाला निवासी जसविद्र सिंह, शिदरपाल सिंह व मक्खू मौड़ निवासी बलजीत सिंह ने भी उनके साथ बातचीत की और विश्वास दिलाया कि उन्होंने कई लोगों को नौकरी दिलवाई है।

इसलिए वह उसको भी नौकरी लगवा सकते हैं, जिसके चलते वह उनकी बातों में आ गया और उसने उक्त लोगों को पांच लाख 33 हजार रुपये दे दिए। लेकिन एक साल तक वह उक्त लोग उसके साथ टालमटोल करते रहे। इसके बाद उक्त लोगों ने कहा कि उन्होंने तो ठगी करनी थी, कर ली, जिसके बाद उसने साल 2020 के अक्टूबर माह में पुलिस को शिकायत दी। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल करने के बाद उक्त पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवादित जमीन से फसल काटने पर आठ नामजद संवाद सहयोगी,फिरोजपुर : थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने विवादित जमीन से फसल काटकर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना लक्खोके बहराम के सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बगीचा सिंह पुत्र कृष्ण सिंह वासी गांव हजारा सिंह वाला ने बताया कि उसका एक किले छह कनाल जमीन को लेकर आरोपितों के साथ अदालत में केस चल रहा है। इसके बावजूद आरोपित भगवान सिंह, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंहू, काला सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह व गुरमीत सिंह पुत्र फुम्मन सिंह वासी गांव राजा राय ने उक्त जमीन से गेहूं की फसल काटकर चोरी कर ली है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी