469 लाख से बनाए जाएंगे 31 खेल मैदान

गांवों के नौजवानों को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महात्मा गांधी राष्ट्रीय देहाती रोजगार ग्रांटी कानून (मनरेगा) स्कीम सहायक सिद्ध हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:50 PM (IST)
469 लाख से बनाए जाएंगे 31 खेल मैदान
469 लाख से बनाए जाएंगे 31 खेल मैदान

संवाद सूत्र, फाजिल्का :

गांवों के नौजवानों को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महात्मा गांधी राष्ट्रीय देहाती रोजगार ग्रांटी कानून (मनरेगा) स्कीम सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के तहत जिला फाजिल्का के गांवों में नए खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर अरविद पाल सिंह संधू ने बताया कि जिले में 31 खेल मैदानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसकी कुल लागत 469.24 लाख रुपए है। डीसी ने बताया कि इसके तहत एक तरफ जहां गांवों के लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास भी हो रहा है। एडीसी (डी) सागर सेतिया ने बताया कि जिन 31 खेल मैदानों का काम शुरू किया गया था, उनमें से 20 का निर्माण मुकम्मल भी हो चुका है, जबकि बाकियों का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह खेल मैदान गांव में उपलब्ध जगह पर गांव के नौजवानों की रुचि अनुसार तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक अबोहर के गांव कुलार में बास्केटबाल का मैदान बनकर तैयार हो गया है, जबकि अरनीवाल शेखसुभान ब्लाक में गांव कुहाड़ियावाली, कंधवाला हाजर खां, बुर्ज हनुमानगढ़, घुड़ियाना और झोटियावाली में खेल मैदान बन चुके है। इसी तरह ब्लाक फाजिल्का में गांव बनवाला हनुवंता, मंडी हजूर सिंह और पट्टी पूर्ण में खेल मैदान बन चुके हैं। जलालाबाद ब्लाक में गांव लद्धूवाला उताड़, खूड़ंज, चक्क पाली, बाहमनी वाला और खुईयां सरवर ब्लाक में गांव दीवान खेड़ा, किलियांवाली, कोयल खेड़ा, दलमीर खेड़ा, गिद्दड़ांवाली और बोथीवाला पीथा में खेल मैदान बन चुके हैं। इसके अलावा खुईयां सरवर ब्लाक में गांव आजमवाला, कल्लरखेड़ा और खुईयां सरोवर, ब्लाक जलालाबाद में गांव ढंढी कदीम, ब्लाक फाजिल्का में जोड़की कंकड़वाली, कौड़ियांवाली और अबोहर ब्लाक में बुर्ज मुहार कालोनी, ताजा पट्टी, वरियाम खेड़ा और ढींगा वाली में भी खेल मैदान बनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी