कैंप में 200 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

श्री अग्रवाल सभा की ओर से शनिवार को निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन टीकाकरण कैंप का आयोजन श्री अग्रवाल कम्युनिटी हाल निकट राजा सिनेमा फाजिल्का में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:42 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:06 PM (IST)
कैंप में 200 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कैंप में 200 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री अग्रवाल सभा की ओर से शनिवार को निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन टीकाकरण कैंप का आयोजन श्री अग्रवाल कम्युनिटी हाल निकट राजा सिनेमा फाजिल्का में किया गया। इस दौरान फाजिल्का के विधायक दविद्र सिंह घुबाया व नगर कौंसिल प्रधान सुरेंद्र सचदेवा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। वहीं फाजिल्का के सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुधीर पाठक भी कैंप में उपस्थित हुए व वैक्सीनेशन संबंधी लोगों को जागरूक किया।

इस मौके सभा के वरिष्ठ सदस्य सुशील गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष नरेश मित्तल व सभा के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव मार्शल की देखरेख में कैंप सुबह 9.30 से लेकर 2 बजे तक आयोजित किया गया। कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया गया। अध्यक्ष संजीव मार्शल ने कहा कि आयोजन स्थल पर जहां कोरोना महामारी की हिदायतों का पूर्ण पालन किया गया। इस दौरान 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस मौके विधायक दविद्र घुबाया ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। लोग बिना किसी डर व भय के कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। वहीं नगर कौंसिल प्रधान सुरेंद्र सचदेवा ने लोगों को अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन कैंपों का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके एसएमओ डा. सुधीर पाठक ने कहा कि अब तक फाजिल्का जिले के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सेहत कर्मियों को यह टीका लगवा चुके हैं, जोकि पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान ना देकर टीकाकरण करवाएं। आयोजन में शशिकांत गुप्ता, पंकज अग्रवाल सहित समूह सदस्यों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी