फाजिल्का से 20 बसें रहीं बंद, लोग परेशान

पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल के चलते 20 के करीब बसों का पहिया जाम होने से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:12 PM (IST)
फाजिल्का से 20 बसें रहीं बंद, लोग परेशान
फाजिल्का से 20 बसें रहीं बंद, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : पंजाब रोडवेज, पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल के चलते 20 के करीब बसों का पहिया जाम होने से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। केवल चार रेगुलर बसों के चलने के कारण यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

यूनियन के प्रधान मनप्रीत सिंह, डिपो सेक्रेटरी गुरबखश लाल, दलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लंबे समय से ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा।। इस मौके उड़ीक चंद, प्रितपा सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांगों का हल ना हुआ तो 10 दिसंबर को ट्रांसपोर्ट मंत्री व मुख्यमंत्री पंजाब के क्षेत्र में रोष मार्च व धरने दिए जाएंगे।

जलालाबाद के बस स्टैंड पर मौजूद महिला सुनीता रानी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ फाजिल्का जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची थी। दोपहर करीब एक बजे बस स्टैंड पर पहुंचने पर काफी समय बस का इंतजार किया, लेकिन किसी बस के ना आने पर जब उसने आसपास पूछा तो पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं और कुछ रेगुलर बसें ही चल रही हैं, जबकि ट्रेन का समय पूछने पर पता चला कि अब शाम सात बजे ही ट्रेन फाजिल्का की तरफ जाएगी, जिस कारण उसे काफी समय तक बस का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा फाजिल्का के बस स्टैंड पर भी लोग बसों का इंतजार करने को मजबूर हुए। ये हैं यूनियन की मुख्य मांगे

1. 10 हजार नई बसें चलाई जाए।

2. ठेका कर्मचारियों को बिना किसी शर्त पक्का किया जाए।

3. डाटा एंट्री आपरेटरों के वेतन में बढ़ावा किया जाए।

4. अवैध शर्ते रखकर निकाले गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए।

chat bot
आपका साथी