कैंप में 150 मरीजों की जांच, 24 आपरेशन के लिए चयनित

सरकारी अस्पताल में शुक्रवार से 31 दिसंबर तक आंखों की जांच और आपरेशन कैंप लगाया गया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:02 PM (IST)
कैंप में 150 मरीजों की जांच, 24 आपरेशन के लिए चयनित
कैंप में 150 मरीजों की जांच, 24 आपरेशन के लिए चयनित

संस, अबोहर : सरकारी अस्पताल में शुक्रवार से 31 दिसंबर तक आंखों की जांच और आपरेशन कैंप लगाया गया हैं। अस्पताल के प्रभारी डा. गगनदीप सिंह ने बताया कि कैंप में सभी मरीजों की आंखों की जांच करते हुए सफेद मोतिया के फ्री आपरेशन किए जाएंगे।

कैंप के दौरान फाजिल्का से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सोनम तथा सहायक नेत्र रोग विशेषज्ञ इंद्रजीत ने करीब 150 मरीजों की जांच की, जिसमें करीब दो दर्जन मरीज आपरेशन योग्य पाए गए, जिनकी रिपोर्ट बनाकर जिला सिविल सर्जन को दी जाएगी और इन मरीजों के आपरेशन फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में होंगे और आपरेशन वाले मरीज का आना-जाना, जलपान, दवाएं और चश्मे आदि भी फ्री दिए जाएंगे। इस मौके पर विपन शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय संविधान दिवस पर बीएसएफ की 66वीं बटालियन की ओर से फाजिल्का के रामपुरा मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने वाले बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया।

जवानों को संबोधित करते बीएसएफ के उप कमांडेंट सुरिद्र कुमार भोटा ने कहा कि वर्ष 2015 में डा. भीम राव आंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में पहली बार देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इन्हें अन्य देशों ने भी अपनाया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट सन्नी आलोक तिगा, द्वितीय कमान अधिकारी मनमोहन सिंह रंधावा, उप कमांडेंट पवन कुमार, उप कामंडेंट सुरिद्र कुमार भोटा, सहायक कमांडेंट दीप नारायण शुक्ला, सहायक कमांडेंट अमर कुमार पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी