श्री शनिदेव मंदिर में 108 कन्याओं का किया पूजन

नई आबादी गली नंबर 4 स्थित संकटमोचन श्री शनिदेव मंदिर में रामनवमी पर कंजक पूजन संजीव गुप्ता आरे वाले की ओर से किया गया। इस दौरान 108 कन्याओं का पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:07 PM (IST)
श्री शनिदेव मंदिर में 108 कन्याओं का किया पूजन
श्री शनिदेव मंदिर में 108 कन्याओं का किया पूजन

संस, अबोहर : नई आबादी गली नंबर 4 स्थित संकटमोचन श्री शनिदेव मंदिर में रामनवमी पर कंजक पूजन संजीव गुप्ता आरे वाले की ओर से किया गया। इस दौरान 108 कन्याओं का पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विमल ठठई को विशेष रूप से नगर निगम का मेयर बनने पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल सिगला, दलजीत सिंह तिन्ना, अजय गोयल, संजय गोयल, नरेंद्र वर्मा, बलदेव शर्मा, सुमित नागपाल, राजू परुथी, राजेंद्र मूटनेजा, नंदलाल बजाज, मीतू सिगला व अशोक गर्ग आदि उपस्थित थे। श्री रामायण पाठ का डाला भोग संस, अबोहर : श्री सनातन धर्म सभा की ओर से श्री राम नवमी व नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म मंदिर में रखे श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। इस मौके पर दोपहर साढे 12 बजे 108 कंजकों का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम प्रकाश मित्तल, राकेश कलानी, दिनेश राठी व विनोद गोयल थे। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम मेयर विमल ठठई को सभा के पदाधिकारियों की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेयर विमल ठठई ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्म भगवान श्री राम जी के आदर्शों का हम सभी को अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर अनिल नागौरी, फकीर चंद गोयल, सत्यनारायण गोयल, कमल मित्तल, अनिल सिगला, हरीश गर्ग, गंगाधर बांसल, राम मित्तल, मुकेश तायल, महेश गोयल, विक्रमदत्त गर्ग उपस्थित थे।

हवन से संपन्न हुआ नवरात्र कार्यक्रम संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री महासर माता भक्त मंडल फाजिल्का की ओर से बीकानेर रोड स्थित सेठ गरीब चंद धर्मशाला में आयोजित नवरात्र कार्यक्रम का समापन हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस मौके पर कंजक पूजन भी किया गया।

मंडल के अध्यक्ष नरिदर अग्रवाल, महासचिव अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश सिगला व प्रेस सचिव निशांत अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि उत्सव पर 13 से 21 अप्रैल तक मांकी पावन अखंड ज्योति प्रज्वलित हुई। नवरात्रि उत्सव का समापन श्री रामनवमी को हवन यज्ञ, पूर्ण आहुति और आरती के साथ किया गया। इस मौके संरक्षक हुक्म चंद शर्मा, बलराज मित्तल, डा. पन्ना लाल गुप्ता, शिव राज गुप्ता, चिरंजी लाल शर्मा, नितिन शर्मा, कृष्णा सिगला, युधिष्ठिर सिगला, मनोज गुप्ता, राकेश गुप्ता, विजय गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, एलडी शर्मा, महिद्र शर्मा, कुशल, आशु सिगला, शीला त्रिपाठी, सुनीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल आदि ने हवन में आहुतियां डालकर यज्ञ संपन्न करवाया।

chat bot
आपका साथी