चोखो अभियान के तहत बनेंगे 10 आधुनिक शौचालय

नगर निगम की ओर से चोखो अभियान के तहत शहर में 10 जगहों पर आधुनिक 5 स्टार रेटिग सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से छह का निर्माण का कार्य मुकम्मल कर लिया गया है जबकि शेष का निर्माण युद्ध स्तर पर तेजी से चल रहा है जो 10 दिन में पूरा हो जाएगा। इससे पहले केवल एक दो जगहों को छोड़कर कही भी सार्वजनिक शौचालय नहीं थे जिस कारण लोगों के साथ दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:40 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:40 AM (IST)
चोखो अभियान के तहत बनेंगे 10 आधुनिक शौचालय
चोखो अभियान के तहत बनेंगे 10 आधुनिक शौचालय

राज नरूला, अबोहर : नगर निगम की ओर से चोखो अभियान के तहत शहर में 10 जगहों पर आधुनिक 5 स्टार रेटिग सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से छह का निर्माण का कार्य मुकम्मल कर लिया गया है, जबकि शेष का निर्माण युद्ध स्तर पर तेजी से चल रहा है जो 10 दिन में पूरा हो जाएगा। इससे पहले केवल एक दो जगहों को छोड़कर कही भी सार्वजनिक शौचालय नहीं थे, जिस कारण लोगों के साथ दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

नगर निगम के इंस्पेक्टर गुरजिदर सिंह ने बताया लोगों की मुश्किल को देखते हुए कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक स्थानों पर आधुनिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत बस स्टेंड के अंदर व बाहर, नेहरू पार्क, जेपी पार्क व थाना सिटी के बाहर मलोट चौक, मुखर्जी मार्केट व अजीमगढ़ में शौचालय बनाने का काम चल रहा है जिनमें से छह का काम बिलकुल पूरा हो चुका है। नेहरू पार्क में बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण पर अरोड़वंश धर्मशाला मार्केट के दुकानदारों ने खुशी का इजहार किया है व उन्होंने इसके लिए संदीप जाखड़ का आभार जताया है ।दुकानदार अतुल खुंगर व विशु तिन्ना ने कहा कि उनके आसपास कहीं भी शौचालय न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था व दुकानदार खुले में ही शौच करने को मजबूर थे जबकि महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरजिदर सिंह ने बताया कि इनके रखरखाव के लिए कांट्रेक्ट देने की योजना है।

chat bot
आपका साथी