मकान की छत गिरने से भाई की मौत, बहन जख्मी

लगातार पड़ रही बारिश के कारण शहर के वार्ड नंबर तीन में एक मकान की छत गिरने से एक नौजवान की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:59 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:59 AM (IST)
मकान की छत गिरने से भाई की मौत, बहन जख्मी
मकान की छत गिरने से भाई की मौत, बहन जख्मी

संवाद सूत्र, खमाणों

लगातार पड़ रही बारिश के कारण शहर के वार्ड नंबर तीन में एक मकान की छत गिरने से एक नौजवान की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक की पहचान अमरवीर सिंह निवासी गांव बलसंडा जिला रोपड़ तथा घायल की पहचान गुरवीर सिंह के तौर पर हुई है।

यह है पूरा मामला

मामले के अनुसार जसवीर सिंह निवासी गांव खमाणों खुर्द रात समय अपने घर के एक कमरे में खुद, उसका बेटा गुरवीर सिंह और अर्शदीप कौर, अमरवीर सिंह सो रहे थे। जब जसवीर और अर्शदीप कौर रात करीब अढ़ाई बजे कमरे से बाहर आए तो अचानक घर के एक कमरे की छत गिर गई। जिस कारण अमरवीर सिंह और गुरवीर सिंह मलबे के नीचे दब गए। जिन्हें लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया। इसके उपरांत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में अमरवीर ने तोड़ा दम

जहां अमरवीर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि गुरवीर सिंह अभी उपचारधीन है।

मां की मौत के बाद बुआ के घर में रह रहे थे अमरवीर और उसकी बहन

मृतक अमरवीर सिंह और उसकी बहन अर्शदीप कौर अपनी बुआ के घर में रह रहे थे, जिनकी माता की पहले ही मौत हो चुकी है तथा पिता विदेश में है।

सरकार की मदद की अपील

नगर पंचायत खमाणों के पूर्व अध्यक्ष बलमजीत सिंह ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार के लिए बनती योग्य मदद करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी