श्री बावा लाल दयाल मंदिर में मूर्ति स्थापना पर करवाया यज्ञ

बावा लाल दयाल ट्रस्ट की ओर से सत्संग भवन एवं धर्मशाला गुरु नानक कालोनी में 12वें मूर्ति स्थापना दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:47 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:47 PM (IST)
श्री बावा लाल दयाल मंदिर में मूर्ति स्थापना पर करवाया यज्ञ
श्री बावा लाल दयाल मंदिर में मूर्ति स्थापना पर करवाया यज्ञ

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : बावा लाल दयाल ट्रस्ट की ओर से सत्संग भवन एवं धर्मशाला गुरु नानक कालोनी में 12वें मूर्ति स्थापना दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इस उपलक्ष्य में श्री बावा लाल दयाल मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी पंडित बद्री प्रसाद ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान प्रधान दर्शन लाल भाटिया व ट्रस्ट पदाधिकारियों ने श्री गणेश पूजन, नव ग्रह पूजन व मूर्तियों का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया। इस मौके यज्ञ के मुख्य यजमान सावित्री मित्तल और रमेश मित्तल ने पूर्ण आहुति डाली और श्री 1008 योगीराज श्री बावा लाल दयाल जी महाराज, श्री राम दरबार, श्री राधे कृष्ण, श्री दुर्गा माता, श्री हनुमान, श्री शनिदेव, विष्णु भगवान, गुग्गा जाहर पीर, शीतला माता, श्री गणेश व शिवलिग शिव परिवार की विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। मंदिर ट्रस्ट महासचिव नरिदर भाटिया ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते प्रसाशन के निर्देशानुसार सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम रद किए गए हैं। इस कारण 12वां मूर्ति स्थापना दिवस जो धूमधाम से मनाना था इस प्रोग्राम को हमने पूजन और हवन करके ही सादे तरीके से मनाया। इस अवसर पर समाज सेवक शैंकी शर्मा, प्रधान दर्शन लाल भाटिया, महासचिव नरिदर भाटिया, कोषाध्यक्ष विजय भारती, सुरिदर क्वात्रा, अनिल मेहता, सुभाष भारती, अमित अरोड़ा, प्रदीप भारती, ओम प्रकाश भारती, अभिषेक गोयल, सुरिदर भाटिया लक्की, कमल भारती, अवतार बेदी, विजय क्वात्रा, रामजी दास बत्रा, मोहन लाल डाटा, मोहिदर क्वात्रा, मोहिदर मित्तल, वरुण क्वात्रा, ऊषा क्वात्रा, नीलम भाटिया, वीणा अरोड़ा, पूनम भारती, रेखा भारती, संतोष कुमार, वीना भारती, मधु गुप्ता, कांता रानी, वीना टंडन, अंजली भारती, प्रीति भारती, आरती मेहता, सुमेधा भारती, वंदना भारती, मीनू अरोड़ा, सुमन क्वात्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी