डा. जोरा सिंह ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में दी जानकारी

डीबीयू के स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट बिजनेस इकनोमिक्स और फैकल्टी आफ इंजीनियरिग एंड एप्लाइड साइंसेज ने मिशन एक्सिलेंस क्लब के साथ मिलकर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक वेबिनार करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:54 PM (IST)
डा. जोरा सिंह ने विश्व पृथ्वी दिवस  के महत्व के बारे में दी जानकारी
डा. जोरा सिंह ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में दी जानकारी

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए देश भगत यूनिवर्सिटी (डीबीयू) के स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट, बिजनेस इकनोमिक्स और फैकल्टी आफ इंजीनियरिग एंड एप्लाइड साइंसेज ने मिशन एक्सिलेंस क्लब के साथ मिलकर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक वेबिनार करवाया। इस अवसर पर डीबीयू के चांसलर डा. जोरा सिंह ने पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम करने और संरक्षण की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करता है। सेमिनार में एमबीए, एमकाम, बीबीए व बीकाम के छात्रों ने भाग लिया। घर पर रहने वाले छात्रों ने ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रविष्टियां भी भेजीं। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों से संबंधित तस्वीरें, पोस्टर, नारे, आडियो और वीडियो क्लिप साझा किए गए। डीबीयू के प्रो. चांसलर डा. तजिदर कौर ने आयोजन के सफल संगठन के लिए स्टाफ और छात्रों को बधाई दी। डीबीयू की कुलपति डा. शालिनी गुप्ता ने कहा कि हमें काम करने और भोजन तैयार करने और पशुपालन के लिए जगह बनाने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। हमें उस भूमि की रक्षा के लिए और अधिक करने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी