महिला पुलिस मुलाजिमों को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया

पुलिस लाइन महादियां में महिला पुलिस मुलाजिमों और कर्मचारियों को उनकी सेहत संभाल के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:11 PM (IST)
महिला पुलिस मुलाजिमों को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया
महिला पुलिस मुलाजिमों को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : पुलिस लाइन महादियां में महिला पुलिस मुलाजिमों और कर्मचारियों को उनकी सेहत संभाल के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाया। इस मौके पर एसएसपी संदीप गोयल ने कहा कि महिला पुलिस मुलाजिमों और कर्मचारियों की ड्यूटी सख्त होने के कारण वह अच्छे तरीके से अपनी सेहत संभाल प्रति ध्यान नहीं दे पातीं। इस कारण वे कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। इसी कारण जिला पुलिस ने उनकी सेहत प्रति जागरूकता के लिए यह कैंप लगाया।

डीएसपी माध्वी शर्मा ने बताया कि डीएमसी से आई गायनीकोलाजिस्ट टीम में डा. रितू अग्रवाल, डा. नवजोत और डा. अरूणिमा ने महिला पुलिस मुलाजिमों और कर्मचारियों को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सर्वीकल कैंसर की जागरूकता की महिलाओं में बहुत कमी है। सभी महिला मुलाजिमों का चेकअप भी किया गया।

chat bot
आपका साथी