अवैध रूप से युवक को भेजा दुबई, बंधक बनाकर काम करवाया, केस

पुलिस ने रणजोध सिंह निवासी खेड़ी नौध सिंह की शिकायत पर गैर कानूनी तरीके से उसके बेटे को दुबई भेजकर बंधक बनाकर जबरन काम कराने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:59 PM (IST)
अवैध रूप से युवक को भेजा दुबई, 
बंधक बनाकर काम करवाया, केस
अवैध रूप से युवक को भेजा दुबई, बंधक बनाकर काम करवाया, केस

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : पुलिस ने रणजोध सिंह निवासी खेड़ी नौध सिंह की शिकायत पर गैर कानूनी तरीके से उसके बेटे को दुबई भेजकर बंधक बनाकर जबरन काम कराने के आरोप में केस दर्ज किया है। ये केस गुरशरण कौर निवासी दशमेश कालोनी मंडी गोबिदगढ़ के खिलाफ पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स एक्ट 2014 के तहत दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार गुरशरण कौर का पति सतनाम सिंह दुबई में रहता है। वर्ष 2018 में जिला परिषद चुनाव के दौरान गुरशरण की रिश्तेदार खेड़ी ब्लाक से ब्लाक समिति चुनाव लड़ रही थी। जिसके चलते उसकी जान पहचान गुरशरण से हुई थी। गुरशरण ने उसके बेटे धनवंत सिंह को पति सतनाम सिंह के पास भेजने की बात कही थी। इसी बीच गुरशरण कौर की माता की मौत हो गई थी तो सतनाम सिंह भारत आ गया था। चार दिसंबर 2018 को उसने अपने दोस्त एडवोकेट पवित्र सिंह को साथ लेकर एक लाख रुपये, फोटो व पासपोर्ट गुरशरण कौर को दिए थे। तीन महीने में उसके लड़के को दुबई भेजने का भरोसा दिलाया गया था। जुलाई 2019 में उन्हें वीजा दिया गया और एक लाख रुपये और लिए गए। दो अगस्त 2019 को बेटा धनवंत दुबई चला गया था। वहां सतनाम सिंह उसे एक शेख की कंपनी में ले गया और उसे बंधक बनाकर जबरन काम कराया गया। उन्हें पता चला कि उसके बेटे को गैर कानूनी तरीके से दुबई भेजा गया था। कोई वर्क परमिट नहीं था। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह बेटे को भारत बुलाया था। धनवंत के यहां आने पर उन्होंने गुरशरण से बातचीत की तो वह टालमटोल करने लगी। जिसके चलते पुलिस के पास शिकायत की गई और जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज हुआ।

chat bot
आपका साथी