जम्मू से शुरू हुई साइकिल रैली का फतेहगढ़ साहिब पहुंचने पर स्वागत

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:51 PM (IST)
जम्मू से शुरू हुई साइकिल रैली का  फतेहगढ़ साहिब पहुंचने पर स्वागत
जम्मू से शुरू हुई साइकिल रैली का फतेहगढ़ साहिब पहुंचने पर स्वागत

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अगुआइ में कई प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विभिन्न जगहों पर साइकिल रैलियों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी तहत 23 सितंबर को उत्तर भारत में जम्मू के ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ जम्मू से साइकिल रैली को रवाना किया गया। यह रैली 810 किलोमीटर का सफर तय कर राजघाट नई दिल्ली में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगी। उक्त साइकिल रैली में सीआरपीएफ के 17 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।

यह साइकिल रैली रास्ते में आजादी से संबंधित ऐतिहासिक स्थानों और स्मारकों पर श्रद्धांजलि भेंट करते हुए आगे बढ़ेगी। साइकिल रैली का उद्देश्य आम लोगों को देश के आजादी संघर्ष बारे जागरूक करना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश सब तक पहुंचाना है। इसी के तहत यह साइकिल रैली शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल फतेहगढ़ साहिब पहुंची। साइकिल रैली टीम द्वारा शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई। यहां से यह रैली दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर आइजी, सीआरपी उत्तर पश्चिम सेक्टर एमसी पवार, डीआइजी सीआरपीएफ भानू प्रताप सिंह और डीजे सिंह, एसपीएच हरपाल सिंह, एसडीएम डा. संजीव कुमार, कमांडेंट हरमिदर सिंह, कमांडेंट एडमिन अनुपम शर्मा, सेकेंड इन कमांड जसविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी