विभिन्न संस्थाओं ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह का 114वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:53 PM (IST)
विभिन्न संस्थाओं ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस
विभिन्न संस्थाओं ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह का 114वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके शहीद भगत सिंह क्लब की तरफ से माडल टाउन इलाके में आयोजित समारोह में वार्ड पार्षद व क्लब प्रधान राजिदर सिंह बिट्टू की अगुआइ में उनकी प्रतिमा पर फूल मलाएं अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत प्रिस, राम कृष्ण भल्ला, अशोक शर्मा, बलदेव हसीजा, मोहन गुप्ता, मेहरबान अली, मोहम्मद नाइम, नवदीप आशु आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार समाजसेवी संस्था निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी द्वारा गोल चौक पर समारोह आयोजित शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके सोसायटी प्रधान कर्मजीत सिंह बिट्टू, उपप्रधान रविदर सिंह रवि, अशोक चोपड़ा, मनजीत सिंह, कृष्ण चंद्र गर्ग, सुखदेव सिंह, बहादुर सिंह, कमलजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, कमलेश कुमार, रजिदर कपलिश, विशाल कपलिश, साहबजोत सिंह, नितिश कुमार, जसपाल सिंह, हरविदर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, तर्कशील सोसायटी प्रधान शमशेर मलिक की अगुआइ में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहना कर उनका जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर मास्टर जरनैल सिंह, जसदेव सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव बिट्टू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी