नहर से मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

थाना सरहिद की पुलिस को गांव सौंढा हेड भाखड़ा नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:30 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:30 AM (IST)
नहर से मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
नहर से मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

संस, सरहिद : थाना सरहिद की पुलिस को गांव सौंढा हेड भाखड़ा नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही थानेदार कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखवा दिया। बताया कि उक्त महिला नेपाल की लगती है। महिला का कद पांच फीट से भी कम है। शव पीछे से नहर में बह कर आया और यहां झाड़ियों में फंस गया। उन्होंने कहा कि मृतक महिला की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच लगती है। लोगों से इसकी शिनाख्त करवाई गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

हादसे में एक गौवंश की मौत, दूसरा घायल

सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु आए दिन लोगों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। इसमे न केवल जानवरों की जान जा रही है वहीं लोग भी घायल हो रहे हैं। वीरवार रात को देवीगढ़ रोड जौड़ियां सड़क के नजदीक सड़क पर बैठे एक बेसहारा पशु की चपेट में आई गाड़ी से जहां एक गौवंश की मौत हो गई वहीं दूसरा जख्मी हो गया है।

जनहित सेवा समिति प्रधान अमित भनोट ने बताया कि आए दिन सड़क हादसों में पशु जख्मी होने के अलावा अपनी जान गंवा रहे हैं। इसकी और नगर निगम को ध्यान देते हुए पशुओं को पकड़ने की मुहिम तेज करनी चाहिए। जख्मी गोवंश को इलाज के लिए सनौर रोड गौशाला में लाया गया है।

कार से मिली 60 बोतल शराब

बनूड़ थाने की पुलिस ने एक कार से 60 बोतल देसी शराब की बरामद करके कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी के मुताबिक रघबीर सिंह वासी गांव मौली जागरां, यूटी चंडीगढ़ के बारे में सूचना मिली थी कि वो चंडीगढ़ से शराब लाकर बनूड़ के गांवों में सस्ते दाम पर बेचता है। इसी शक के आधार पर एएसआइ महिदर सिंह ने पार्टी के साथ उसे टोल प्लाजा के पास रोका और चेक किया तो उसकी कार से 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी