एक किलो अफीम समेत दो गिरफ्तार

एंटी नार्कोटिक सेल फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अफीम समेत गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:09 PM (IST)
एक किलो अफीम समेत दो गिरफ्तार
एक किलो अफीम समेत दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सरहिद : एंटी नार्कोटिक सेल फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अफीम समेत गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए एसपीडी जगजीत सिंह जल्ला ने बताया कि एएसआइ गुरमीत कुमार को सूचना मिली थी कि मनविदर सिंह निवासी गांव धर्मगढ़ और हरदीप सिंह निवासी नूरपुरा जिला फतेहगढ़ साहिब अफीम लेकर आ रहे थे। पुलिस ने लाडरां फतेहगढ़ साहिब रोड पर अकाल एकेडमी चुन्नी कलां नजदीक नाकाबंदी कर दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनसे एक किलो अफीम बरामद की। मनविदर के खिलाफ विभिन्न थानों में तीन और हरदीप सिंह के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैैं।

chat bot
आपका साथी