प्रतिबंधित दवा व अफीम समेत दो गिरफ्तार

खमाणों नारकोटिक्स सेल फतेहगढ़ साहिब ने प्रतिबंधित गोलियों अफीम और नशीली शीशियों समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 04:38 AM (IST)
प्रतिबंधित दवा व अफीम समेत दो गिरफ्तार
प्रतिबंधित दवा व अफीम समेत दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, खमाणों : नारकोटिक्स सेल फतेहगढ़ साहिब ने प्रतिबंधित गोलियों, अफीम और नशीली शीशियों समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार गुरमीत कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत नेशनल हाईवे पर मौजूद थे। इस दौरान सूचना पर गांव मानपुर में दो व्यक्तियों को 8400 प्रतिबंधित गोलियों, 500 ग्राम अफीम और 140 नशीली शीशियों समेत गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सतिदरपाल सिंह निवासी गांव संघोल और परमजीत सिंह निवासी गांव बाठा खुर्द के तौर पर हुई है।

chat bot
आपका साथी