लड़की से की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

थाना अमलोह की पुलिस ने लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:24 PM (IST)
लड़की से की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार
लड़की से की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

संवाद सूत्र, अमलोह : थाना अमलोह की पुलिस ने लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। अमलोह पुलिस को शिकायत देते हुए एक महिला ने बताया कि वह सुबह सात बजे घर के बाहर गली में सैर कर रही थी तो एक नाबालिग लड़की के साथ निर्माणाधीन एक मकान में लेबर का काम करने वाले गुरविदर सिंह ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने लड़की को छुड़वाया। थाना अमलोह की सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमारी द्वारा गुरविदर सिंह निवासी गांव नारायणगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी