कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 96 नए केस

कोरोना से जिले में गत चौबीस घंटे के भीतर दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:17 PM (IST)
कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 96 नए केस
कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 96 नए केस

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : कोरोना से जिले में गत चौबीस घंटे के भीतर दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की मौत हो गई। दोनों महिलाएं दोराहा के निजी अस्पतालों में उपचाराधीन थीं। जबकि, पुरुष की डीएमसी लुधियाना में मौत हुई। कोरोना के कारण जान गंवाने वालों में सरहिद के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली 63 वर्षीय महिला, मंडी गोबिदगढ़ की न्यू माडल कालोनी में रहने वाली 45 वर्षीय महिला और फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले 48 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सिविल सर्जन डा. महिदर सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 157967 टेस्ट हुए। इनमें से 6620 लोग संक्रमित निकले। 184 की मौत हो गई है। 5557 स्वस्थ हो चुके हैं। 879 केस एक्टिव हैं। 650 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

chat bot
आपका साथी