फतेहगढ़ साहिब में काका रणदीप, कोटली और राणा गुरजीत ने टेका माथा

पंजाब के तीन कैबिनेट मंत्रियों काका रणदीप सिंह गुरकीरत सिंह कोटली और राणा गुरजीत सिंह ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:58 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में काका रणदीप, कोटली और राणा गुरजीत ने टेका माथा
फतेहगढ़ साहिब में काका रणदीप, कोटली और राणा गुरजीत ने टेका माथा

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के तीन कैबिनेट मंत्रियों काका रणदीप सिंह, गुरकीरत सिंह कोटली और राणा गुरजीत सिंह ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। तीनों मंत्री बनने के बाद पहली बार शहीदों की धरती पर पहुंचे थे। काका रणदीप और गुरकीरत कोटली का यहां आना अधिकारिक तौर पर था। इसके चलते इन दोनों मंत्रियों को बचत भवन में पुलिस की टुकड़ी ने सलामी भी दी। कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत पारिवारिक तौर पर यहां आए थे। उन्होंने मंत्री बनने की खुशी में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कराया था, जिनके भोग शनिवार सुबह डाले गए। इस दौरान राणा गुरजीत अपने परिवार समेत यहां पहुंचे थे। गुरु घर से आशीर्वाद लेने के बाद कैबिनेट मंत्री काका रणदीप सिंह व गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि छोटे साहिबजादों बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह और माता गुजरी जी की शहादत की मिसाल दुनिया भर में कहीं नहीं मिलती है। इस अवसर पर सांसद डा. अमर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक कुलजीत सिंह नागरा, बस्सी पठाना से विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, नगर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिस, राम कृष्ण भल्ला, यादविदर सिंह जंडाली, विकास मेहता, डा. गुरमुख सिंह चाहल, हरिदर सिंह कनेच भी मौजूद रहे। इस उपरांत कैबिनेट मंत्री काका रणदीप सिंह ने रोजा शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की। माता श्री चक्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका। इसके अलावा सरहिद, मंडी गोबिदगढ़ और अमलोह के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी नतमस्तक हुए।

chat bot
आपका साथी