चोरों ने घर में घुस कर चोरी की नकदी और गहने

गांव बीबीपुर में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर में घुस कर सोने और चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:28 PM (IST)
चोरों ने घर में घुस कर चोरी की नकदी और गहने
चोरों ने घर में घुस कर चोरी की नकदी और गहने

संवाद सहयोगी, सरहिद : गांव बीबीपुर में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर में घुस कर सोने और चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। नंबरदार जतिदर सिंह निवासी गांव बीबीपुर ने बताया कि वह और उसकी पत्नी गत रात घर की छत पर कूलर लगाकर सो रहे थे। जब वह सुबह नीचे आए तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कमरे में जाकर देखा तो अंदर बने दराज में पड़ी 45 हजार के करीब नकदी और अलमारी में से पांच तोले के गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने 45 हजार रुपये धान की फसल की रोपाई के लिए रखे हुए थे। घटना वाली जगह पर फिगर प्रिट टीम और पुलिस द्वारा पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी