भारी बारिश से लुढ़का पारा, लोग घरों में दुबके

देर रात से हो रही तेज बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:34 PM (IST)
भारी बारिश से लुढ़का पारा, लोग घरों में दुबके
भारी बारिश से लुढ़का पारा, लोग घरों में दुबके

संवाद सहयोगी, सरहिद : देर रात से हो रही तेज बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। जिसके कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। इसके साथ ही पिछले दिनों में पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली और तापमान में ठंडक आ गई। बारिश के कारण सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रहीं और लोगों ने घरों में रहने का प्राथमिकता दी। शहर के सरहिद मंडी, डीसी दफ्तर के सामने व बाजारों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वहीं, इसने कौंसिल के प्रबंधों की भी पोल खोल कर रख दी। तेज बारिश के बाद तापमान में लगभग छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी