विद्यार्थियों ने किया वृद्ध आश्रम का दौरा

माता गुजरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने लेक्चरर रजिदर कौर की अगुआई में वृद्ध आश्रम का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 06:13 AM (IST)
विद्यार्थियों ने किया वृद्ध आश्रम का दौरा
विद्यार्थियों ने किया वृद्ध आश्रम का दौरा

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : माता गुजरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने लेक्चरर रजिदर कौर की अगुआई में वृद्ध आश्रम का दौरा किया। आश्रम के प्रबंधक प्रधान सुनील रैना, विशाल गुप्ता, ओम प्रकाश तांगड़ी और गुरदीप सिंह ने कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ का स्वागत किया। लेक्चरर रजिदर कौर ने कहा कि आज आधुनिकता के दौर में हमारा समाज माता-पिता की देन को भूल रहा है और कई सामाजिक लोग अपने परिजनों की अनदेखी कर रहे है, जोकि चिता का विषय है। इस मौके विद्यार्थियों ने अपने माता पिता की सेवा करने का प्रण भी लिया।

chat bot
आपका साथी