मां के कत्ल में शामिल बेटे का साढू गिरफ्तार, पत्नी फरार

पुलिस ने जून 2021 में जमीन के लालच में मां का कत्ल करने वाले बेटे के साढू गुरविदर सिंह निवासी छतबीड़ी मोहाली को भी गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:56 PM (IST)
मां के कत्ल में शामिल बेटे का साढू गिरफ्तार, पत्नी फरार
मां के कत्ल में शामिल बेटे का साढू गिरफ्तार, पत्नी फरार

संवाद सहयोगी, सरहिद : पुलिस ने जून 2021 में जमीन के लालच में मां का कत्ल करने वाले बेटे के साढू गुरविदर सिंह निवासी छतबीड़ी मोहाली को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमृत सिंह की पत्नी राजविदर कौर की पुलिस द्वारा तलाश जारी है। डीएसपी बस्सी पठाना जंगजीत सिंह ने बताया कि अमृत सिंह से पूछताछ के आधार पर गुरविदर सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गौर हो कि अमृत सिंह ने जमीन के लालच में पत्नी और साढू के साथ मिलकर 26-27 जून 2021 की रात को अपनी मां भूपेंद्र कौर का कत्ल करके शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। जिसका खुलासा पुलिस को दी शिकायत में भूपेंद्र कौर के पति गांव भैणी कलां के कर्मजीत सिंह किया था। जिसके आधार पर पुलिस ने अमृत सिंह को गिरफ्तार कर उसका दस दिन का पुलिस रिमांड लिया था, जबकि उसकी पत्नी राजविदर कौर और गुरविदर सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे, लेकिन अब गुरविदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद कत्ल में शामिल राजविदर कौर की गिरफ्तारी बाकी है।

chat bot
आपका साथी