भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का घमंड तोड़ा

श्री शिव मंदिर धर्मशाला सुभाष नगर में पांचवें दिन श्री मद्भागवत कथा यज्ञ मुख्य यजमान अंजू धीर एवं रजनीश धीर विक्की ने विधिवत पूजा करने के बाद कथा आरंभ करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:16 PM (IST)
भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का घमंड तोड़ा
भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का घमंड तोड़ा

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री शिव मंदिर धर्मशाला सुभाष नगर में पांचवें दिन श्री मद्भागवत कथा यज्ञ मुख्य यजमान अंजू धीर एवं रजनीश धीर विक्की ने विधिवत पूजा करने के बाद कथा आरंभ करवाई। इस मौके पर कथा व्यास आचार्य श्री विमल कृष्ण शास्त्री जी महाराज वृंदावन वालों ने श्री कृष्ण जी का मिट्टी खाना, यमुना कथा व गोपियों का प्रसंग व कालिया नाग का प्रसंग सुनते हुए कहा कि श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े कई रोचक किस्से हैं। ऐसा ही एक किस्सा है कालिया नाग का। श्री कृष्ण ने अपनी लीला से उसका घमंड चूर-चूर कर दिया था, तो चलो यही कहानी सुनते हैं। यह बात तब की है जब यशोदा के लला कन्हैया गोकुल में रहा करते थे। गोकुल के पास ही युमना नदी बहती है।

एक बार यमुना को कालिया नाग ने अपना घर बना लिया और नदी के पानी को अपने विष से जहरीला कर दिया। उस पानी को पीकर पशु-पक्षी और गांव के लोग मरने लगे थे। एक बार श्री कृष्ण अपने दोस्तों के साथ खेलते-खेलते यमुना नदी के किनारे पहुंच गए और खेलते-खेलते अचानक से उनकी गेंद नदी में गिर जाती है। अब यमुना नदी के पानी और उसमें रहने वाले कालिया नाग के बारे में सभी को मालूम था। इसलिए, मौत के डर से कोई भी नदी में जाने को तैयार नहीं हुआ। तब श्री कृष्ण ने कहा कि मैं गेंद लेकर आता हूं। सभी बच्चों ने उन्हें नदी में जाने से रोका, लेकिन वह नहीं माने और नदी में छलांग लगा दी। सभी बच्चे डर के मारे घर पहुंचे और यशोदा मैया को कन्हैया के नदी में कूदने की बात बता दी। सभी दौड़े-दौड़े यमुना नदी किनारे आए गए, लेकिन कृष्ण अभी तक वापस नहीं आए थे वहीं नदी में कृष्ण को देखकर कालिया नाग की पत्नियों ने उन्हें वापस जाने को कहा, लेकिन कृष्ण नहीं माने और तभी कालिया नाग जाग गया। कृष्ण ने कालिया नाग को यमुना नदी छोड़ने का आदेश दिया, लेकिन कालिया नाग ने मना कर दिया और कृष्ण को मारने के इरादे से उन पर हमला कर दिया। कृष्ण और कालिया नाग की जोरदार लड़ाई हुई और उन्होंने कालिया नाग को हरा दिया।

chat bot
आपका साथी