पंजाबभर में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याएं जानेंगे शाही इमाम

पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी प्रदेशभर में जाकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की समस्याएं जानेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:20 PM (IST)
पंजाबभर में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याएं जानेंगे शाही इमाम
पंजाबभर में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याएं जानेंगे शाही इमाम

संवाद सहयोगी. सरहिद : पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी प्रदेशभर में जाकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की समस्याएं जानेंगे। इसके लिए करीब दो महीने का दौरा शुरू किया गया। इसकी शुरुआत फतेहगढ़ साहिब में रोजा शरीफ से की गई। यहां पहुंचे शाही इमाम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बरनाला, पटियाला, होशियारपुर व फतेहगढ़ साहिब में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ धक्केशाही के मामले सामने आए जिन्हें उनके स्तर पर हल किया गया। विभिन्न जिलों से शिकायतें आ रही हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज किया जा रहा है और समुदाय की समस्याएं भी हैं। इन्हें हल कराने के लिए पंजाब का दौरा शुरू किया गया। वे जहां भी जाएंगे वहां संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे कि समुदाय के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आवाम को भी धक्केशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने का पैगाम दिया।

chat bot
आपका साथी