आग बुझाने के दौरान मारे गए कर्मचारियों को किया याद

नगर कौंसिल सरहिद फतेहगढ़ साहिब फायर सर्विस की ओर से मुंबई में आग बुझाने के दौरान मारे गए फायर अधिकारियों व कर्मचारियों को याद करते हुए उन्हें नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि भेंट की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:35 PM (IST)
आग बुझाने के दौरान मारे गए कर्मचारियों को किया याद
आग बुझाने के दौरान मारे गए कर्मचारियों को किया याद

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : नगर कौंसिल सरहिद फतेहगढ़ साहिब फायर सर्विस की ओर से मुंबई में आग बुझाने के दौरान मारे गए फायर अधिकारियों व कर्मचारियों को याद करते हुए उन्हें नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि भेंट की गई। फायर अधिकारी हरबंस सिंह ने कहा कि आग बुझाने के दौरान फायर कर्मचारियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तथा उनकी जान तक भी चली जाती है। बावजूद इसके वह ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हैं। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत विभिन्न जगहों पर सेमिनार कर लोगों को आग से बचने व सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा तथा किसी भी आपात स्थिति में कैसे निपटना है उसकी भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर चरणजीत सिंह, हैप्पी, गुरविदर, परमजीत सिंह, सोहन लाल, वीरेंद्र सिंह, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी