प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में डीबीयू ने कराया साप्ताहिक समारोह

फतेहगढ़ साहिब देश भगत यूनिवर्सिटी (डीबीयू) द्वारा श्री गुरु नानक देव जी को समर्पित साप्ताहिक समारोह कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 12:37 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 12:37 AM (IST)
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में डीबीयू ने कराया साप्ताहिक समारोह
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में डीबीयू ने कराया साप्ताहिक समारोह

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब

देश भगत यूनिवर्सिटी (डीबीयू) द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सप्ताह भर समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत कैंपस में 550 पौधे लगाए गए। इसके अलावा पोस्टर, भाषण, शबद गायन व कविता उचारण मुकाबले भी करवाए गए।

सोमवार को जपुजी साहिब के पाठ के भोग डाले गए और देश भगत नर्सिग कॉलेज की छात्राओं द्वारा शबद कीर्तन किया गया। यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में गुरबाणी के 550 शबद दीवारों पर लिखे गए। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह द्वारा डेंटल थैरापियोटिक गाइडलाइंस के शीर्षक से किताब भी रिलीज की गई। डॉ. जोरा सिंह ने कहा कि सबको बाबा नानक द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। किरत करो, नाम जपो और वंड छको के उपदेश पर चलते हुए जीवन सफल करना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. चांसलर डॉ. तेजिदर कौर, स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी