गुरु पूर्णिमा पर मानवता के भले के लिए प्रार्थना की गई

डेरा बाबा बुद्ध दास जी में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। डेरे के मुख्य महंत डॉ. सिकंदर सिंह ने कहा कि आज अधिकतर इंसान इस लिए भी दुखी हैं क्योंकि वह गुरु को तो मानते हैं परंतु उनकी शिक्षाओं को जीवन में नहीं उतारते।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:47 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर मानवता के भले के लिए प्रार्थना की गई
गुरु पूर्णिमा पर मानवता के भले के लिए प्रार्थना की गई

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : डेरा बाबा बुद्ध दास जी में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। डेरे के मुख्य महंत डॉ. सिकंदर सिंह ने कहा कि आज अधिकतर इंसान इस लिए भी दु:खी हैं क्योंकि वह गुरु को तो मानते हैं, परंतु उनकी शिक्षाओं को जीवन में नहीं उतारते। गुरू के दिखाए हुए मार्ग पर चल कर ही हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुद्ध दास जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित किया और उनके द्वारा चलाई गई लंगर प्रथा आज भी बरकरार है। हमें अपने बच्चों को धर्म कर्म से जोड़ना चाहिए तभी वह समाज और देश की भलाई के काम करने में समर्थ हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए हमें प्रशासन की हिदायतों का पालन करना चाहिए तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर हरचंद सिंह डूमछेड़ी, करनैल सिंह, नोरंग सिंह खरौड़, रिकू बाजवा, नरिदर सिंह बाजवा, बलदेव सिंह, रिचू छाबड़ा, रेनू हैपी, गुरनाम कौर, डॉ. आफताब सिंह, कशिश थापर, गिरजा देवी, खुशवंत थापर, शैंकी तांगड़ी, करुणा गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी