पंजाबी गायक व गीतकार अमन धनोआ की सड़क हादसे में मौत

शुक्रवार रात डेढ़ बजे के हुए सड़क हादसे में पंजाबी गायक व गीतकार अमन धनोआ की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:06 AM (IST)
पंजाबी गायक व गीतकार अमन धनोआ की सड़क हादसे में मौत
पंजाबी गायक व गीतकार अमन धनोआ की सड़क हादसे में मौत

संवाद सहयोगी, सरहिद : चुन्नी मोरिडा मुख्य मार्ग पर स्थित अर्जुन पैलेस के नजदीक शुक्रवार रात डेढ़ बजे के हुए सड़क हादसे में पंजाबी गायक व गीतकार अमन धनोआ की मौत हो गई। वे गांव बडाली आला सिंह में अपने परिवार समेत रहते थे। मृतक अमन के पारिवारिक सदस्य जसवीर सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि अमन मोहाली में एक शादी समारोह से वापस घर आ रहा था। जब वह रात करीब डेढ़ बजे स्विफ्ट कार से मोरिडा चुन्नी सड़क पर स्थित अर्जुन पैलेस के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इस कारण कार का संतुलन बिगड़ने से कारण सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में अमन घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव को स्वजनों को सौंपने के बाद गांव बडाली आला सिंह में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------

पिता की पहले हो चुकी है मौत

गायक व गीतकार अमन धनोआ मां के साथ गांव बडाली आला सिंह में रहते थे। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है और खुद अविवाहित था। वह अब तक कई गीतों को अपनी आवाज दे चुका था और कई गायकों ने उसके गीत भी गाए थे। नौजवानों की ओर से उसके गीतों को काफी पसंद किया जाता था।

chat bot
आपका साथी